आफ़ताब फारुकी
डेस्क: पहलवान साक्षी मलिक ने निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह पर अपनी मनमर्ज़ी से चैंपियनशिप कराने और ग़ैरकानूनी तरीके से फ़र्जी सर्टिफिकेट बाँटने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा- “ भारत सरकार ने बृजभूषण के साथी संजय सिंह की गतिविधियों को सस्पेंड कर दिया था उसके बावजूद संजय सिंह अपनी मनमर्ज़ी चला नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप करवा रहा है और खिलाड़ियों को फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट बाँट रहा है जोकि ग़ैर क़ानूनी है।”
“कल जब खिलाड़ी इन सर्टिफिकेट को लेकर नौकरी माँगने जाएँगे तो कार्रवाही ग़रीब खिलाड़ियों पर होगी। जबकि खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है। कार्रवाई तो ऐसा फ्रॉड करने वाले संजय सिंह पर अभी से होनी चाहिए जिसकी गतिविधियों पर रोक लगाये जाने के बावजूद यह सब फ़र्ज़ीवाडा कर रहा है। मैं खेलमंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी से अपील करती हूँ कि आप इस मसले को देखें और खिलाड़ियों का भविष्य ख़राब होने से बचाएँ”
बताते चले बीते साल दिसंबर में पहलवानों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया था। दरअसल, जब 21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव का नतीजा आया तो इसमें संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसका साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विरोध किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने इसे निलंबित कर दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…