मुकेश यादव
डेस्क: भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले एक अन्य जहाज़ पर सवार 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री लुटेरों से बचाया है। आईएनएस सुमित्रा ने जिस जहाज़ की रक्षा की उसपर ईरान का झंडा लगा था। आईएनएस सुमित्रा को समुद्री लूट के मामलों को रोकने और सुरक्षा अभियान के लिए सोमालिया के पूर्वी इलाके और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल के हवाले से बताया है कि सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री लूटेरों के ख़िलाफ़ एक और अभियान सफल हुआ। आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज़ अल नईमी और उसपर सवार 19 क्रू सदस्यों को बचा लिया है। इसके साथ ही 11 सोमाली लुटेरों को भी पकड़ा गया है।
कमांडर मधवाल के अनुसार, 36 घंटों के भीतर आईएनएस सुमित्रा ने अरब सागर में दूसरी बार हाइजैक हुए जहाज़ और उसपर सवार सदस्यों को बचाया है। इनमें से 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी सदस्य थे। बताते चले 28 जनवरी को आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के जहाज़ को हाइजैक होने से बचाया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…