शाहीन बनारसी
वाराणसी: आज दिनांक 19 जनवरी 2024 को एशियन ब्रिज इंडिया, वाराणसी और ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान, आजमगढ़ के तत्वाधान में एक दिवसीय मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘हिंसा मुक्त समाज में मिडिया की भूमिका का युवाओं पर प्रभाव। इस संवाद कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी सहभागिता निभाई।
इस संवाद कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं द्वारा उपरोक्त सवालों का जवाब देते हुए युवाओं को पत्रकारिता का महत्त्व बताया। युवा महिला पत्रकार शाहीन बनारसी ने महिलाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। उनको पत्रकारिता के माध्यम से भी महिलाओं के साथ साथ समाज से सभी प्रकार की हिंसा को समाप्त करने में अपनी भूमिका तलाशने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 13 मीडिया संस्थानों से 15 पत्रकार शामिल हुए, जिसमे अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, पीएनएन 24, राष्ट्रिय सहारा, हिंदुस्तान, आज, कशीवार्ता और जनवार्ता आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा महिला हिंसा को समाप्त करने हेतु पुरुषों के लिए बनाएं गए शपथ का पोस्टर भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन साहिल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुश्री सरिता ने किया। कार्यक्रम सरिता, साहिल, अनूज, दीक्षा, अश्वनी, अनन्या, आर्या, दीपक, जगदीश, करन, किरण, सरोज, अलका अदि ने सक्रिय भूमिका निभाई और सवाल पूछे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…