आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा है कि आम आदमी पार्टी ने काम से जुड़ी राजनीति की है और पार्टी कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार रहें। केजरीवाल बोले- हमने लोगों की भलाई का जो रास्ता चुना है, उसमें जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
अब ईडी ने केजरीवाल से तीन जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। ‘10 साल के अंदर 1350 राजनीतिक दलों के बीच से उठकर आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। अगर हम सफल ना होते या कुछ अच्छा ना किया होता तो आज हमारा कोई नेता जेल में ना होता। वो सब आज अपने परिवार के साथ ख़ुशियां मना रहे होते। मुझे लगता है कि हम संघर्ष का सामना कर रहे हैं। लेकिन निराश होने की ज़रूरत नहीं है। हमारे पांच नेता जेल में हैं और वो हमारे हीरो हैं।’
अरविन्द केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया का ज़िक्र करते हुवे कहा कि जिस दिन मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका ख़ारिज हुई, उसने मुझे मैसेज भेजा कि कोई बात नहीं, और जितने दिन ज़रूरत होगी मैं जेल में रहूंगा। ये पूरा केस झूठा है और हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’ बताते चले कि कथित शराब घोटाले के आरोप में आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल में है और ईडी अरविन्द केजरीवाल को पूछताछ हेतु नोटिस भेज चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…