तारिक खान
डेस्क: इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के नेताओं की शनिवार को बैठक हुई। इस ऑनलाइन बैठक की जानकारी गठबंधन के संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। शाम को दिल्ली में खड़गे के घर पर अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच मुलाक़ात हुई। जिसके सियासी कयास लगाये जा रहे है।
खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैठक की जानकारी देते हुए लिखा,’बैठक में शामिल सभी लोग इस बात को लेकर खुश थे कि लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत सही दिशा में जा रही है। कांग्रेस ने सहयोगी दलों के साथ आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।’
गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया गठबंधन का संयोजक चुना गया। इससे पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि कुछ लोगों का सुझाव था कि गठबंधन की अगुवाई मल्लिकार्जुन खड़गे करें और इस पर सभी लोग सहमत थे। वहीं शाम को दिल्ली में खड़गे के घर पर अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच मुलाक़ात हुई। हालांकि कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने इसे एक सामान्य शिष्टाचार बैठक बताया। माना जा रहा है कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में दोनों पार्टियों के बीच सीट साझेदारी पर सहमति बनाने की कोशिश हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…