International

फलस्तीन के समर्थन में लंदन की सडक पर उतरे हजारो प्रदर्शनकारी

आदिल अहमद

डेस्क: सेंट्रल लंदन में हज़ारों प्रदर्शनकारी फ़लस्तीनी लोगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे। नए साल का यह सबसे बड़ा प्रदर्शन है। आयोजकों ने कहा कि आज पूरी दुनिया के 30 देश में फ़लस्तीनी लोगों के समर्थन में प्रदर्शन आयोजित हो रहा है।

लिलिट अमाल के नाम से सीरियाई बाल शरणार्थी के एक विशाल पुतले के साथ प्रदर्शनकारी मार्च कर रहे थे और ग़ज़ा में बाल रिफ़्यूजी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करा रहे थे। प्रदर्शनकारी काबू में रहें इसलिए बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रदर्शनकारी ग़ज़ा में तुरंत पूर्ण संघर्ष विराम की मांग कर रहे थेऔर नारे लगा रहे थे- ‘सीज़फ़ायर नाऊ।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts