Varanasi

ऑटो में यात्रियों से धोखाधड़ी करके सामान और पैसा चुराने वाला चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद

वाराणसी: यात्री से आटो में धोखाधड़ी करके पैसे चुराने वाले एक अभियुक्त को लंका पुलिस ने चोरी के पैसो और घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित धर दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त दरेतु जगतपुर बसन्त पट्टी, थाना रोहनिया निवासी नसीम पुत्र बसीर है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05/01/2024 को लंका पुलिस को सुचना मिली कि एक यात्री से किसी ऑटो चालक ने धोखाधड़ी करके उसके जेब से 10 हज़ार रूपये चुरा लिए है। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शिवाकान्त मिश्र द्वारा एसआई विजय कुमार यादव, का0 अजय सिंह, ह्रदय कुमार, मनोज कुमार संग मिल कर तमाम कैमरों की निगरानी करते हुवे घटना में प्रयुक्त ऑटो की शिनाख्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में शामिल ऑटो बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 2500 नगद रूपये उक्त चोरी की रकम के बरामद किये। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया जहा से अदालत द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts