ईदुल अमीन
डेस्क: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उनकी मांगों को मानने का आग्रह किया है और साथ ही किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए राजधानी की सीमाओं पर की गई व्यवस्था की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने किसानों को दिल्ली की सीमा पर रोकने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की। वे बोले, “अब किसानों को सरकार दिल्ली बॉर्डर पर ऐसे रोक रही है जैसे पड़ोस के देश से एक फ़ौज आने वाली है। अरे किसान हैं भाई, क्या होने वाला है? आप कीलें लगा रहे हैं, रोड ब्लॉक कर रहे हैं। आपने एक अजीब माहौल कर के रख दिया है। एमएसपी पर उनकी मांग को प्रधानमंत्री को कुबूल करना चाहिए, चुनाव आ रहे हैं उनको ही फ़ायदा होगा।’
ओवैसी ने कहा, ‘मोदी सरकार की नाकामी है कि जो किसानों की एमएसपी को लेकर लीगल गारंटी की मांग थी उसे पूरा किया जाना चाहिए था। उन्होंने जुलाई 2022 में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई उसका क्या हुआ नहीं मालूम। तो किसानों को जो ये मुतालबा (मांग) है- समूचे उपज पर एमएसपी की गारंटी और स्वामीनाथन कमेटी के फ़ॉर्मूले को लागू करने की मांग, ये दो चीज़ें करना ज़रूरी हैं। सरकार क्यों टाइमपास कर रही है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…