तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना कहते हुए कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो किसानों को एमएसपी की क़ानूनी गारंटी देंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किसानों को संबोधित करते अपने एक पोस्ट में आज के दिन ऐतिहासिक बताया।
राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भी किसानों की बात की। राहुल गांधी ने कहा, ‘आज किसान दिल्ली की ओर चले जा रहे हैं। पैदल जा रहे हैं। उनको रोका जा रहा है। उन पर टीयर गैस चलाई जा रही है। उनको जेल में भरा जा रहा है और वो क्या कह रहे हैं, सिर्फ़ ये कह रहे हैं कि हमारी मेहनत का फल हमें मिलना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘स्वामीनाथन जी को बीजेपी की सरकार ने भारत रत्न दिया मगर जिस चीज के लिए स्वामीनाथन जी ने अपनी ज़िंदगी दी, हिंदुस्तान के किसानों के लिए जो उन्होंने मेहनत की, जो स्वामीनाथन जी ने कहा, उसको करने के लिए तैयार नहीं हैं।’दो दिन पहले भी राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में एक पोस्ट किया था और उसमें वे केंद्र सरकार पर हमलावार दिखे थे।
राहुल गांधी ने तब केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था, ‘दिन रात ‘झूठ की खेती’ करने वाले मोदी ने 10 वर्षों में किसानों को सिर्फ ठगा है।दो गुनी आमदनी का वादा कर मोदी ने अन्नदाताओं को MSP के लिए भी तरसा डाला। महंगाई तले दबे किसानों को फसलों का सही दाम न मिलने के कारण उनके कर्ज़े 60% बढ़ गए – नतीजा, लगभग 30 किसानों ने रोज़ अपनी जान गंवाई। धोखा जिसकी USP हो, वो MSP के नाम पर किसानों के साथ सिर्फ राजनीति कर सकता है, न्याय नहीं।’ इसके साथ ही उन्होंने किसानों को न्याय और मुनाफा देने की बात भी कही। वे बोले, ‘किसानों की राह में कीलें बिछाने वाले भरोसे के लायक नहीं हैं, इनको दिल्ली से उखाड़ फेंको, किसान को न्याय और मुनाफा कांग्रेस देगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…