Varanasi

चौक थाना क्षेत्र की पेचीदा दलीलों जैसी गलियों में किया एसीपी दशाश्वमेघ ने भ्रमण

ए0 जावेद

वाराणसी: एसीपी दशाश्वमेध ने आज चौक थाने की फ़ोर्स के साथ चौक थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया और आम नागरिको तथा व्यापारीजनों से वार्ता किया। इस दरमियान उन्होंने आम जनता को विश्वास दिलवाया कि पुलिस उनके साथ है।

आज इस पैदल भ्रमण में मुख्य रूप से दालमंडी, हड़हा सराय, ठठेरी बाजार, सुड़िया, काशीपुरा, व बेनिया आदि इलाको की पेचीदा दलीलों जैसे गलियों में भ्रमण मुख्य था। एसीपी ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारीयो के बीच जाकर सुरक्षा व्यवस्था भी जाँची परखी और आम नागरिको से वार्ता कर उनसे भी इस सम्बन्ध में नजरिया लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts