अजीत शर्मा
वाराणसी: नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था तथा SF पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सविता भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की पूजा करके प्रारंभ किया गया।
उन्होंने कहा कि इस पावन दिन पर हम सभी लोग मां सरस्वती से विद्या, ज्ञान ,बुद्धि का वरदान मांगते हैं साथ ही बड़ी धूमधाम से उनकी पूजा भी करते हैं। इसीलिए वसंत ऋतू का स्थान हिंदू धर्म मे बहुत महत्वपूर्ण है। स्कूल के बच्चों तथा संस्था की कुसुम लता सिंह ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रबंधक नंद लाल राय ने उपस्थित सभी बच्चों को मिठाइयां भी बटी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सितारा पटेल, राधा मिश्रा, प्रीति वर्मा, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजू कुमार राय, विजय कुमार , अनन्या सिंह, अनीश खान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान चन्दा, नेहा, श्रेया, अंजली, शीतल सरोज, स्मिता, सोनाली, सोनम, शाहिल, प्रिंस, संजना, नैना, नैन्सी, दिव्या, यस राय, यस सिंह, नेहा पटेल, रितिका, मुस्कान, आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…