एम0आर0 खान
वाराणसी: आर्य महिला पीजी कॉलेज वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ‘ए’ और इकाई ‘डी’ द्वारा दुर्गाकुंड क्षेत्र के मलिन बस्ती और बनकटी हनुमान मंदिर क्षेत्र के मलिन बस्ती में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए ‘ए’ इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वप्ना बंदोपाध्याय एवं स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छ काशी हरित काशी की व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए मलिन बस्ती स्थित आनंद बाग पार्क को सफाई किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने शिविर का प्रारम्भ लक्ष्य गीत से किया तथा समापन आओ रे गीत से हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायता करना तथा समाज के समुदाय के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए स्वयं में इच्छा जागृत करना था और साथ ही स्वयं सेविकाओं में देश सेवा की भावना विकसित करना है। इस आयोजन में प्रो. बिंदु लहरी, डॉ. असंगपऊ डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. आशीष साहू डॉ. ममता यादव ने विशेष सहयोग दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…