Varanasi

मुंबई से काशी आकर मनाया विशाल ने अपना जन्मदिन

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी का आकर्षण मायानगरी को भी अपने तरफ अब आकर्षित करने लगा है। इसका एक जीता जागता उदाहरण कल देखने को मिला जब मुंबई के प्रसिद्ध कारोबारी और समाजसेवी विशाल पाण्डेय ने काशी की धरती पर आकर अपने दोस्तों संग अपना जन्मदिन मनाया।

इस सम्बन्ध में संजय मोटेल में आयोजित एक कार्यक्रम में विशाल ने बताया कि काशी का आकर्षण हमको यहाँ खीच लाया और मैं अपने दोस्तों के साथ यहाँ अपना जन्मदिन मनाने चला आया। उन्होंने बताया कि शहर में आते के साथ ही मैंने बाबा काल भैरव के दर्शन किये और उसके बाद काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन किये। शहर बनारस ने मेरा दिल जीत लिया और अब मैं अक्सर यहाँ आया करूँगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts