ईदुल अमीन
डेस्क: मोदी सरकार के इस कार्यकाल के अंतिम अतंरिम बजट पर, कांग्रेस नेता और विपक्षी इंडिया गठबंधन के संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को लगता है कि देश को आज़ादी वर्ष 2014 में मिली है और मोदी जी के आने के बाद लोकतंत्र आया है।
खड़गे ने कहा कि सरकार को पिछले 10 सालों में किए गए कामों को तुलनात्मक रूप से बताना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि 2014 के बाद उन्होंने क्या किया। खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘इस बजट में ग़रीबों के लिए, लोवर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। अंतरिम बजट की वजह से यह कोई ठोस अनुष्ठान करने वाला बजट नहीं है।’ उन्होंने इसको ‘काम चलाऊ’ बजट कहा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले सालों में जो वायदे किए थे उनका कोई ब्योरा नहीं दिया। उसमें कितने पूरे हुए, कितने बाकी हैं इस बारे में कोई ज़िक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘वो दावा करते हैं कि उन्होंने बहुत कुछ किया लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि अबतक क्या किया।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…