मो0 कुमेल
डेस्क: झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर सुनियोजित तरीके से गिरफ़्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें एक ऐसे मामले में अरेस्ट किया गया है, जो उनसे जुड़ा हुआ ही नहीं है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, “साथियो जोहार (प्रणाम)! आज मुझे ईडी गिरफ़्तार करने आई है। दिन भर हमसे पूछताछ करने के बाद, समय बिताने के बाद, उन्होंने मुझे गिरफ़्तार करने का फ़ैसला सुनाया और किस विषय पर?”
“ऐसे विषय पर जो मुझसे जुड़ी हुई ही नहीं है। मुझ पर साढ़े आठ एकड़ भूइहरी ज़मीन के मालिक होने का इनका दावा है। वो ज़मीन जो कभी बिकती ही नहीं है। कहीं सबूत नहीं मिला। दिल्ली में भी छापा मारकर मेरी छवि ख़राब करने की कोशिश की।”
हेमंत सोरेन ने कहा, “आज ये यहां आए और समय बिताए। दिन भर वक़्त बिताने के बाद सुनियोजित तरीक़े से इन्होंने मुझे गिरफ़्तार करने का निर्णय सुनाया है। इन्हें पता है कि शाम को कोर्ट कचहरी बंद हो जाता है।”
उन्होंने आरोप लगाया, “एक आदिवासी अपने ताक़त के बल पर जीतकर राज्य की जनता की सेवा कर रहा है। आज लगता है ये वक़्त पर मेरे लिए ख़त्म हो रहा है। अब हमें ऐसे सामंती विचारों और तंत्रों के साथ एक नई लड़ाई लड़नी पड़ेगी।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…