अनुराग पाण्डेय
डेस्क: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाक़ों में सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।
वहीं, बीजेपी का कहना है कि वह जवाब में इसी इलाक़े में मौजूद आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस इस इलाक़े में सड़क को पूरी तरह बंद कर सकती है, जिससे ट्रैफ़िक पर असर पड़ सकता है। आज ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए पेश होने को भी कहा है। अतीत में केजरीवाल ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…