आदिल अहमद
डेस्क: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ की बीजेपी में जाने की चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनकी कमलनाथ से लगातार बातचीत हो रही है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के कांग्रेस पार्टी छोड़ने की चर्चाओं को भी खारिज किया है।
बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के मीडिया और राष्ट्रीय मीडिया में कमलनाथ के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की चर्चाएं हैं। शनिवार को कमलनाथ के अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली आने के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है। इसी बीच नकुलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने बायो से कांग्रेस भी हटा दिया है।
वहीं दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि कमलनाथ पर ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई का दबाव है। उन्होंने कहा, ‘दबाव ईडी का, आईटी का, सीबीआई का जो सब पर है, उन पर भी है, लेकिन कमलनाथ का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं है। ना उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है और ना ही वो बीजेपी में गए हैं, और क्या खंडन करें?’ इन कयासों के बीच बीजेपी कार्यकर्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी कमलनाथ को पार्टी में शामिल नहीं करेगी। बग्गा ने लिखा है, ‘कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाज़े ना खुले थे ना खुले हैं’।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…