सरताज खान
डेस्क: गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर के सेवा धाम चौकी क्षेत्र में गाजियाबाद पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी है। यहां बने और अधबने हथियार मिले हैं। साथ ही उनको बनाने के उपकरण और अन्य सामान भारी मात्रा में पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए फैक्ट्री मालिक ने बताया है कि चुनाव से पहले बिक्री बढ़ जाती है। इसीलिए उसने यहां फैक्ट्री चालू की थी। खंडर में ये फक्ट्री चल रही थी।
साथ ही फैक्ट्री का मालिक सुफियान भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो की लोनी का रहने वाला है। सुफियान का एक साथी शोएब फरार हो गया है। पुलिस पूछताछ में सुफियान ने बताया है उसने फैक्ट्री हाल में ही शुरू की थी। इलेक्शन आने के बाद बिक्री बढ़ जाती है इसीलिए निर्माण शुरू किया था। हालांकि पुलिस की पूछताछ अभी इस मामले में चल रही है कि यह आगे कहां बेचा करता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पिछले तीन-चार सालों से सुफियान अवैध हथियारों के धंधे में जुड़ा हुआ था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…