मिस्बाह बनारसी
डेस्क: राजधानी में सोमवार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे। फिल्म प्रमोशन को लेकर घंटाघर चौक मैदान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर हजारों की संख्या में फैन्स एक्टर्स को देखने पहुंचे। इस दौरान एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। वहीं, इस दौरान अक्षय कुमार चप्पल फेंकी गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले पर एसएचओ ठाकुरगंज का कहना है कि दर्शकों ने खुशी से चप्पल उछाली है न कि किसी के ऊपर फेंका है।
इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म में कुछ रोमांचक और दिल दहला देने वाले एक्शन सीक्वेंस है। जिसका लाइव स्टंट फिल्म का प्रमोशन के दौरान दर्शकों को दिखाया गया। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन एक दिलचस्प एंटी-हीरो भूमिका में हैं। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट फिल्म्स के सहयोग से बड़े मियां छोटे मियां बनी है। अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित की गई है। यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होने वाली है।
एसएचओ ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि लखनऊ में इस तरह का पहली बार लाइव स्टंट अभिनेताओं ने किया। दर्शकों की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। व्यवस्थाएं पहले से की गई थी। लेकिन, अभिनेताओं के आने के बाद और भी ज्यादा भीड़ जमा होने लगी। सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहा है, उसमें पब्लिक चप्पल फेंकते नजर आ रही है। लेकिन यह चप्पल लोगों ने खुशी से हवा में उछाली है। किसी को मारने के मकसद से नहीं। और न ही किसी की तरफ से कोई कंप्लेंट दर्ज हुई है। जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे थे, भीड़ बहुत ज्यादा थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पूरी कोशिश की गई। आखिर में फिल्म का प्रमोशन सकुशल हुआ। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…