Politics

बोले सांसद असदुद्दीन ओवैसी ‘भाजपा हिंदुत्व लाना चाहती है’

आदिल अहमद

डेस्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि वो इस्लाम में सुधार लाना चाहती है लेकिन वो हिंदुत्व लागू करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के लोग अब आए हैं और कह रहे हैं कि हम इस्लाम में सुधार लाएंगे। तुम सुधार नहीं लाना चाहते हो, तुम हिंदुत्व को लागू करना चाहते हो। भारत ऐसा मुल्क है जहां लोग अलग-अलग धर्मों को मानते हैं और कुछ खुदा को नहीं मानते। यहां एक ज़बान नहीं हज़ारों ज़बान बोली जाती हैं।’

बीजेपी लंबे समय से यूसीसी को लाने की बात करती रही है। यूनिफॉर्म सिविल कोड ऐसा नियम होगा जिसके आने से देश के सभी लोगों के लिए एक सिविल क़ानून लागू होगा, चाहे वो किसी भी धर्म या जाति को मानते हों। हाल ही में उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक विधानसभा में पारित किया।

इसके साथ ही देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाने को लेकर चर्चा छिड़ गई है। ऐसे में इस्लाम और ईसाइयत को मानने वालों के पर्सनल लॉ ख़त्म हो सकते हैं। हालांकि उत्तराखंड सरकार जो यूसीसी लेकर आई है उसके दायरे से आदिवासियों को बाहर रखा गया है।

pnn24.in

Recent Posts