ईदुल अमीन
जयपुर। रेप पीड़िता पर गंडासी से ताबड़तोड़ वार और उसे गोली मारने वाले मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव का ट्रेन की चपेट में आने से दाहिना पैर कट गया। सूचना मिलने पर आरोपी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में परिचय पत्र देखने के बाद खुलासा हुआ कि वह आरोपी राजेंद्र यादव है और मामले में फरार चल रहा है। फिलहाल आरोपी की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।
राजेंद्र यादव युवती के साथ पहले रेप कर चुका था और लगातार राजीनामे का दबाव डाल रहा था। इस मामले में पीड़िता ने जून 2023 में आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस कारण आरोपी का हौंसला बुलंद होता गया और आखिरकार उसने रेप पीड़िता पर हमला कर दिया। पुलिस इस मामले में राजेंद्र के दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि राजेंद्र की तलाश जारी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…