तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 60244 कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती निकाली थी जिसके लिए लिखित परीक्षा 17-18 फ़रवरी को हुई। परीक्षा के बाद ही कई ज़िलों से ऐसी ख़बरें सामने आने लगीं कि इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया। हालांकि इस तरह के दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गयी।
इस मामले पर अब यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि पुलिस की मदद से इस तरह के दावों की जांच की जाएगी। बोर्ड ने एक्स पर लिखा- “बोर्ड द्वारा अपनी प्रत्येक परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता को बनाए रखने हेतु सदैव कटिबद्ध है। बृहद स्तर पर परीक्षा के सकुशल संपन्न होने के पश्चात ट्रेंड कराई जा रही असत्यापित ख़बरों को बोर्ड द्वारा गहनता से यूपी पुलिस की सहायता से सत्यापित कराई जाएगी। अभ्यर्थी आश्वस्त रहें।”
यूपी पुलिस का कहना है कि बीते तीन दिन में 244 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, इन लोगों पर फ़र्जी तरीके से परीक्षा में शामिल होने का आरोप है। यूपी पुलिस का कहना है कि ये गिरफ़्तारियां 15 से 18 फ़रवरी के बीच हुई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…