शफी उस्मानी
डेस्क: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन ली गई हैं। राजस्थान से राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए तय सीटों पर मंगलवार को कांग्रेस के एक और दो बीजेपी के प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार सोनिय गांधी और बीजेपी के दो उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ को निर्वाचित घोषित किया।
पहली बार है जब सोनिया गांधी संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं। 14 फ़रवरी को सोनिया गांधी ने राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान विधानसभा पहुंच कर नामांकन किया था। इसके बाद उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली की जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र भी लिखा था। सोनिया गांधी की ओर से प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा पहुंच कर निर्वाचित प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…