ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का लोहता थाना क्षेत्र अक्सर चर्चाओं में अपने यहाँ होने वाले अनैतिक कार्यो के लिए रहता है। एक लम्बे समय से मंगल यहाँ हिरोइन बेच रहा था। मगर पुलिस की नजरो से ओझल था। हमारे समाचार प्रकाशन के बाद मंगल ने हिरोईन बेचना बंद कर दिया क्योकि नींद से लोहता पुलिस जागी और मंगल के अड्डो पर छापेमारी शुरू हो गई थी।
अब एक बार र्फिर लोहता का धमरिया क्षेत्र चर्चा का केंद्र अपने अनैतिक कार्यो के लिए है। लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के स्थानान्तरण के बाद से अब धमरिया क्षेत्र लाटरी का अड्डा बन चूका है। सम्बन्धित वीडियो धमरिया क्षेत्र का है। धमरिया मैदान में और मुस्कान मुर्गा के बगल में लाटरी का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। यही नही तलऊआ पर खुल्लम खुल्ला दिन भर जुआ ताश के गड्डी पर हुआ करता है।
चर्चा है कि एक भूरी आँखों वाले युवक के द्वारा इस पुरे जुआ का सञ्चालन करवाया जाता है। सब कुछ उसके द्वारा ही सेट किया जाता है और उसके कर्मचारी की तरह यहाँ बैठे युवक काम करते है। जिसका साथ कुछ खुद को संभ्रांत बनने वाले कथित संभ्रांत नागरिक भी देते है। वैसे हमको आशा ही नही वरन पूर्ण विश्वास है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर वाराणसी जनपद के कई थानों की कमान सँभालने वाले लोहता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के संज्ञान में मामला आते ही लाटरी पर अंकुश लग जायेगा, बस अचरज इस बात का है कि उनके निगाहो से यह कैसे बच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…