फारुख हुसैन
डेस्क: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर में एक लाश मिली। ये लाश भिलाई 32 बंगला के सामने हावड़ा मुंबई रेलवे लाईन के पास झाड़ियों में पड़ी थी। पुलिस ने लाश की शिनाख्त शुरु की तो मृतक के जेब से इंदिरा मार्केट दुर्ग के साइकिल स्टैंड की पर्चियां मिलीं। जिसके आधार पर शव की पहचान डिपरा पारा दुर्ग निवासी शेख शाहरुख़ (25) के रूप में की। पुलिस को ये तो समझ आ गया था कि शाहरुख का कातिल दुर्ग के आस पास का ही रहने वाला है।
पुलिस ने शक की बिनह पर आकाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आकाश तोते की तरह सच उगलना शुरु कर दिया। आकाश ने पुलिस को बताया कि उसी ने शाहरुख की हत्या की है। आरोपी आकाश नंदनवार ने मृतक शेख शाहरुख़ को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। वो करीब चार महीनों से अपने रुपये वापस मांग रहा था लेकिन मृतक शेख शाहरुख़ उसे रुपये वापस नहीं लौटा रहा था। कुछ दिनों से उसने आरोपी आकाश का मोबाइल फोन भी उठाना बंद कर दिया था।
जिससे नाराज होकर आरोपित आकाश ने उसकी हत्या की योजना बनाकर हत्या कर दी। आकाश नंदनवार रायपुर के हथकरघा विभाग में काम करता है। वो शाम को काम से छूटा तो अपना मोबाइल रायपुर में ही बंद कर दिया। ताकि घटना स्थल के आसपास उसके मोबाइल का टावर लोकेशन न मिल पाए। वो ट्रेन से दुर्ग पहुंचा और वहां से अपनी बाइक लेकर शेख शाहरुख को खोजने के लिए इंदिरा मार्केट बस स्टैंड पहुंचा।
वहां पर शेख शाहरुख नहीं मिला तो उसने मार्केट में एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर शेख शाहरुख को फोन किया और उसे पोलसाय पारा आइडीबीआइ बैंक के पास बुलाया। पुलिस के मुताबिक आकाश ने शेख शाहरुख़ को अपनी बाइक पर बैठाकर बटालियन के सामने की दारू भट्ठी ले गया। वहां पर दोनों ने एक साथ शराब पी। रात के करीब 10 बजे से ज्यादा का समय हो जाने के बाद बाथरूम जाने के बहाने से आरोपित आकाश उसे रेलवे लाईन के पास झाड़ियों में ले गया। वहां पर उसने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और पास ही पड़े सीमेंट के पत्थर से उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी।
आरोपी आकाश नंदनवार ने पुलिस को बताया कि साल भर पहले उसकी शादी हुई थी और पांच फरवरी को उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। उसके पास अपने बच्चे की छट्ठी मनाने तक के लिए पैसे नहीं थे। इसके अलावा उसने दो फाइनेंस कंपनियों से क्रमश: 70 और 75 हजार रुपये का लोन लिया हुआ था और लोन देने वाली कंपनियां पैसे के लिए उस पर दबाव बना रही थी।
पुलिस के मुताबिक मृतक शेख शाहरुख का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। करीब छह साल पहले वो दुष्कर्म के मामले में जेल गया था और जनवरी में उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया था। आरोपित आकाश ने बताया कि उसे रुपयों की इतनी ज्यादा जरूरत थी कि उसने अपने मोबाइल पर चोरी करने के तरीके और आनलाइन सट्टा खेलने तक की जानकारी सर्च की थी। ताकि वो ये सब कर के रुपयों की व्यवस्था कर सके। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…