UP

ग्रेटर नोएडा में प्रेक्टिकल परीक्षा के दरमियान छात्र ने अपने सहपाठियों पर फेका केमिकल, 4 छात्र झुलसे

सरताज खान

डेस्क: ग्रेटर नोएडा में दादरी के एक कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक विद्यार्थी ने साथी छात्रों पर रसायन फेंक दिया। इस हमले में चार छात्र केमिकल से झुलस गए। पुलिस अफसरों के मुताबिक यह घटना मंगलवार को एक निजी कॉलेज में हुई।

दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने कहा, ‘कॉलेज में बी-फार्मा के प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा ली जा रही थी। इस दौरान एक छात्र ने अन्य छात्र पर पहले पानी फेंका, जिसके बाद उसने प्रयोगशाला में रखा रसायन चार छात्रों पर फेंक दिया।’

उन्होंने बताया कि इससे प्रशांत, सिद्धार्थ, शाबाज और जैद झुलस गए जिनका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उधर, कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts