ए0 जावेद
वाराणसी: सिगरा थाना अंतर्गत चन्दुआ छित्तुपूर निवासी बीए के छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। मृतक हेमंत वर्मा बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मृतक अपने मित्र की बहन के शादी समारोह से वापस लौट रहा था। रास्ते में ओवर बृज पर किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी अनुसार मृतक शिवपुर में बियर की दुकान चलाने वाले संजय वर्मा निवासी छित्तूपुर सिगरा का एकलौता पुत्र था। कल शाम अपने दोस्तों के साथ कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के पीछे दोस्त की बहन की शादी में गया था। रात 10:30 बजे घर वापस लौटते समय एक ही बाइक पर हेमंत अपने दो दोस्तों के साथ सवार था। ओवर ब्रिज के ऊपर गाड़ी की चपेट में आने से हेमंत की मौके पर मौत हो गई।
दुर्घटना में दो अन्य साथी जय और विकास नाम के युवक घायल बताए जा रहे हैं। हेमंत की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मां और बहन का रो-रो का बुरा हाल है एक भाई एक बहन में हेमंत सबसे छोटा था। सिगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…