आफताब फारुकी
डेस्क: कैलिफोर्निया की एक फ़ेडरल अदालत ने इजरायली साइबर सुरक्षा फर्म एनएसओ ग्रुप को इसके उत्पाद- पेगासस स्पायवेयर से संबंधित दस्तावेज वॉट्सऐप को सौंपने के लिए कहा है। यह आदेश उस मुक़दमे में आया है जो व्हाट्सएप के तरफ से दर्ज करवाया गया था।
अब अदालत ने कहा है कि एनएसओ को कथित हमले के एक साल पहले और बाद की अवधि के लिए ‘सभी प्रासंगिक स्पायवेयर’- जिसने निशाना बनाई गई डिवाइस तक पहुंचने के लिए वॉट्सऐप या उसके बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल किया था-पेश करने होंगे। द गार्डियन अखबार के अनुसार, इनमें एनएसओ के पेगासस और अन्य स्पायवेयर उत्पादों के कोड शामिल हैं।
वॉट्सऐप ने आरोप लगाया था कि हमला अप्रैल और मई 2019 के बीच हुआ, इसलिए एनएसओ को अप्रैल 2018 से मई 2020 तक की प्रासंगिक सामग्री तैयार करने का आदेश दिया गया। हालांकि, अदालत ने यह भी जोड़ा है कि एनएसओ को इसके ग्राहकों की पहचान या अपने सर्वर आर्किटेक्चर के बारे में जानकारी का खुलासा करने की जरूरत नहीं होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…