अनिल कुमार
डेस्क: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सीट बँटवारे में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज़ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे आज भी एक बड़े नेता हैं।
हालांकि अभी ये तय नहीं है कि पारस का अगला क़दम क्या होगा। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने अब से कुछ देर पहले कहा कि पशुपति कुमार पारस को इंतज़ार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि एनडीए उनका सम्मान बरक़रार रखेगी। वहीं आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि पारस को ग़लतफ़हमी थी कि वे रामविलास पासवान के उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि उत्तराधिकारी बेटा होता है, भाई नहीं।
हालांकि उन्होंने पारस के आरजेडी में शामिल किए जाने की उम्मीद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सोमवार को बिहार की सीटों का पार्टी के लिहाज से बंटवारा कर दिया गया। सभी 40 सीटों में से बीजेपी को 17 सीट, जेडीयू को 16 सीट, पांच सीट चिराग पासवान वाली लोजपा को और एक एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…