आफताब फारुकी
डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख़ों का एलान से पहले कांग्रेस पार्टी ने ‘पांच न्याय’ का एलान किया है। हर न्याय के तहत पांच-पांच वादे किए गए हैं। इस एलान में किसानों, महिलाओं, आरक्षण, युवाओं और स्वास्थ्य से जुड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस इसे किसान न्याय, नारी न्याय, हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय कह रही है।
वहीं हिस्सेदारी न्याय के तहत कांग्रेस ने अपनी सरकार आने पर जातिगत जनगणना, जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ और आरक्षण का हक़ दिए जाने की मांग की है। श्रमिक न्याय के तहत कांग्रेस ने स्वास्थ्य अधिकार, श्रम का सम्मान, शहरी रोज़गार गारंटी और सुरक्षित रोज़गार दिए जाने का वादा किया है। कांग्रेस ने 400 रुपये प्रति दिन की ‘राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी’ देने का वादा किया है।कांग्रेस का कहना है कि ये राष्ट्रीय स्तर पर सभी मनरेगा श्रमिकों के लिए भी लागू होगा, महिलाओं के लिए कांग्रेस ने शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, महालक्ष्मी जैसी घोषणाएं की हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…