Others States

CAA के खिलाफ ओवैसी ने दाखिल किया सुप्रीम कोर्ट में याचिका

आदिल अहमद

डेस्क: नागरिकता संशोधन क़ानून यानी सीएए के नियमों पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया है। इस याचिका में उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि सीएए और एनआरसी के बीच के संबंध खतरनाक हैं।

ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल अपनी याचिका में कहा ​है कि 1955 के नागरिकता क़ानून की धारा 6बी के अनुसार, अदालत में मामले के लंबित रहने तक नागरिकता की मांग करने वाले किसी भी आवेदन पर फ़ैसला नहीं हो सकता।

उन्होंने दावा किया है कि सीएए लागू होने के बाद एनआरसी को भी लागू किया जाएगा। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि एनआरसी के ज़रिए भारतीय मुसलमानों को प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts