मो0 सलीम
डेस्क: अपने कई फ़ैसलों के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसकी सरकार के ख़िलाफ़ कड़ी टिप्पणियों के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले जज गंगोपाध्याय ने रविवार को ही एलान किया था कि सोमवार को हाई कोर्ट के जज के तौर पर उनका आख़िरी दिन होगा। मंगलवार को उन्होंने एलान किया है कि वह भाजपा में शामिल होंगे।
बीजेपी में शामिल होने की तारीख़ पर गंगोपाध्याय ने कहा कि वो शायद सात मार्च की दोपहर को बीजेपी में शामिल होंगे। गंगोपाध्याय से पूछा गया कि क्या वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि पार्टी तय करेगी कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा या नहीं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है जो तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है। उन्होंने यह घोषणा साल्ट लेक स्थित अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता में की, जिसका आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपने के कुछ घंटों बाद किया गया।
इस्तीफे की प्रतियां भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम को भी भेजी गईं। बता दें कि गंगोपाध्याय बड़ी पीठों के आदेशों की अनदेखी करने, एक टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार देने, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री को निर्देश जारी करने आदि के चलते अपने कामकाज के तरीके को लेकर काफी विवादित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…