अनुराग पाण्डेय
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने कहा है कि 10 मई के बाद उनके देश के अंदर कोई भारतीय सैनिक मौजूद नहीं रहेगा, फिर वह सादे लिबास में ही क्यों ना हो। मुइज़्ज़ू का ये बयान ऐसे समय आया है जब भारत की एक सिविलियन टीम बीते सप्ताह ही मालदीव पहुंची है। ये टीम मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह लेगी।
मोईज़्ज़ु ने कहा कि ‘10 मई के बाद मालदीव में कोई भी भारतीय सैनिक नहीं रहेगा। न तो सैन्य वर्दी में और न ही सादे कपड़ों में। भारतीय सेना किसी भी तरह के कपड़ों में इस देश के अंदर नहीं होगी। मैं पूरे विश्वास के साथ ये कह रहा हूं।’ बीते महीने नई दिल्ली में दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय मुलाकात के बाद मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत 10 मई तक मालदीव में संचालित तीन एविएशन प्लेटफॉर्म से अपने सैनिकों को हटाकर आम लोगों को लाए। इस प्रक्रिया का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…