तारिक़ खान
डेस्क: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘ऐसी ख़बर आ रही है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल जी को अरेस्ट कर लिया है। ये बिलकुल साफ था। जितनी भारी संख्या में पुलिस आई थी। जितनी भारी संख्या में अर्ध सैनिक बल यहां तैनात थे कि आज ईडी अरविंद केजरीवाल जी को अरेस्ट करने के लिए आ रही है।’
उन्होंने कहा कि ‘लेकिन उसके बावजूद आज तक एक रुपया नहीं मिला है। तो आज लोकसभा का चुनाव अनाउंस होने के बाद अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी एक राजनीतिक साजिश है। लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक इंसान नहीं हैं।’ आतिशी ने कहा, ‘वह एक विचार हैं। अगर आपको लगता है कि आप एक अरविंद केजरीवाल को ख़त्म करके एक विचार को ख़त्म कर सकते हैं तो आपको ग़लत लगता है।’
आतिशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ़्तारी को रद्द कराने के लिए हमने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हमने सुप्रीम कोर्ट से आज रात जल्द सुनवाई की मांग की है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…