अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ होते अपराधियों ने आज देर रात सरेराह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गए। इलाके में गोली चलने की आवाज़ से दहशत फ़ैल गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेजा, जहाँ मिल रही जानकारी के अनुसार घायल की दौरान-ए-इलाज कुछ देर बाद ही मौत हो गई।
घटना स्थल के आसपास लोगो ने बताया कि विगत कुछ दिनों पहले किसी से सोनू का झगड़ा हुआ था। जिसमे बाद में सुलह समझौता हो गया था। बताया जा रहा है कि मृतक सोनु का अपराधिक इतिहास रहा है। मौके पर पुलिस और फारेंसिक की टीम जांच में जुटी हुई है। तीन थानों की फ़ोर्स मौके पर मौजूद है और आसपास फालोअप कैमरों की निगरानी शुरू हो गई है।
मौके पर काफी देर तक नही पहुचे थाना प्रभारी मंडुआडीह
घटना की सूचना पाकर डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी रोहनियां मौके पर पहुच कर जाँच में जुट गए। लोहता और रोहनिया की पुलिस टीम के साथ मंडुआडीह थाने की फ़ोर्स मौके पर थी। इस दरमियान घटना के काफी देर बाद भी थाना प्रभारी मंडुआडीह का मौके पर न पहुचना चर्चाओं का केंद्र रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पैदल गश्त के मामले में भी थाना प्रभारी की उपस्थिति बहुत कम रहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…