ईदुल अमीन
डेस्क: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। हरियाणा बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और आज शाम पाँच बजे वह हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। हरियाणा में बीजेपी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने मिलकर सरकार बनाई थी। दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम बने थे। जेजेपी और बीजेपी के बीच गठबंधन टूटने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बीजेपी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस नेता और हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन को स्वार्थ के लिए बनाया गठजोड़ कहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…