Others States

बेंगलूर के कैफे में धमाके से कई घायल

आदिल अहमद

डेस्क: बेंगलुरु के एक कैफे में शुक्रवार दोपहर को धमाका हुआ है। ये धमाका वाइटफील्ड इलाक़े के कैफे में हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, धमाके में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

धमाके की वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तो वहां आग बुझ चुकी थी। मगर धमाके की आवाज़ सुनी गई थी। ये धमाका शुक्रवार दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच हुआ था।

इस वक़्त लोग लंच करने निकले होते हैं और कैफे में भीड़ रहती है। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि घायलों को ज़्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts