तारिक आज़मी
डेस्क: यूपी के मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र के परखम में 26 फरवरी को एक कार में जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने उसकी पहचान कासगंज जिले के रहने वाले पुष्पेन्द्र यादव के रूप में किया। इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुवे पुलिस ने पुष्पेन्द्र की माशुका और उसकी माँ को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पुष्पेंद्र की हत्या को लेकर पुलिस के हाथ कई अहम सुराग हिस्ट्रीशीटर की बेटी डॉली के मोबाइल से मिले हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले डॉली ने गूगल पर मथुरा के कई इलाके तलाशे थे। इसका खुलासा उसकी गूगल सर्च हिस्ट्री ने किया है। यह भी पता लगा है कि उसने पुष्पेंद्र को फोन कर बुलाया था। यह फोन भी उसे पुष्पेंद्र द्वारा ही दिया गया था।
आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड भी मिल गया है। उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था। वह पुष्पेंद्र से उसकी बेटी को भगा ले जाने की रंजिश रख रहा था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी भूरी यादव, बेटी डॉली और भाई राजेश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। इसके बाद 26 फरवरी को उसने हत्या कर दी और कार में आग लगा दी। इस मामले में मृतक के भाई देवेन्द्र ने फरह थाने में हिस्ट्रीशीटर अवधेश यादव, उसके भाई राजेश, पत्नी और बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इस घटना के संबंध में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे का कहना है कि 26 फरवरी को परखम रोड पर एक जलती हुई स्विफ्ट कार मिली थी। इसके अंदर एक शख्स था, जो पूरी तरह से जल चुका था। यह एक ब्लाइंड मर्डर केस था। पुलिस ने मृतक की पहचान कर सराहनीय कार्य किया। वह कासगंज जिले का रहने वाला था। उसका सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाले अवधेश से विवाद हो गया था। वह अवधेश की बेटी को लेकर भाग गया था। इस मामले में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…