आदिल अहमद
डेस्क: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो मुजरिम हो उसे जेल में होना चाहिए, और निर्दोष को बाहर। लेकिन भाजपा सरकार में भ्रष्ट मुजरिम भाजपा में चले जाते है उनका जुर्म खत्म हो जाता है।
उन्होंने कहा, ‘जितने भी मासूम लोग हैं, जैसे केजरीवाल हैं, हेमंत सोरेन साहब या जितने भी विपक्ष के लीडर हैं, वो सब मासूम हैं। उसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि जो भी बीजेपी में नहीं जाता है, वो जेल चला जाता है। ये जो 400 पार की बात करते हैं, मुझे लगता है कि असल में ये 200 सीट तक भी नहीं पहुंचेंगे। इस लिए इनकी कोशिश है कि जितने भी विपक्ष के लीडर हैं..। कांग्रेस के जो पैसे हैं, अकाउंट हैं, वो फ्रीज कर दिए।’
उन्होंने कहा कि ‘चुनाव से पहले ही विपक्ष को हर तरीके से ये खत्म करना चाहते हैं। इसलिए इसकी जितनी भी आलोचना हो, होनी चाहिए। चुनाव आयोग बीजेपी की बी टीम बन चुका है। ईडी ने गुरुवार को दिल्ली शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया था, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…