मिस्बाह बनारसी
डेस्क: झाँसी के एक सरकारी हाई स्कूल की महिला शिक्षक ने इश्क में धोखा खाने के बाद ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसका एक तहसील के अकाउंटेंट (लेखपाल) से प्रेम संबंध था। शादी का झांसा देकर लेखपाल ने उसे 10 साल तक अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा। लेकिन 8 महीने पहले उसने धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा और टीचर से बात करता रहा।
मृतक शिक्षिका सुमनलता अहिरवार झाँसी के भट्टागांव की रहने वाली थी। मृतक की बहन किरनलता ने बताया, ‘मेरी बहन सुमन अहरौरा गांव के हाई स्कूल में सरकारी टीचर थी। उसका सदर तहसील के एक अकाउंटेंट से 10 साल से अफेयर चल रहा था।’ वह 2015 में अकाउंटेंट बन गया। जबकि मेरी बहन को 2021 में टीचर की नौकरी मिल गई।’
मृतका की बहन का आरोप है कि ‘पहले अकाउंटेंट ने मेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का वादा किया, लेकिन जून 2023 में उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। शादी के बारे में सुनकर मेरी बड़ी बहन उदास हो गई। उसने शादी से एक दिन पहले नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फिर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया’।
मृतका की बहन का आरोप है कि इसके बाद भी अकाउंटेंट नहीं सुधरा। शादी के बाद भी उसकी बहन से बातचीत जारी रही। दोनों छुप-छुप कर मिलते थे। अकाउंटेंट मेरी बहन से कहता था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर तुमसे शादी करेगा। यह झूठा आश्वासन देकर वह मेरी बहन की शादी कहीं और नहीं होने दे रहा था। अब कुछ दिन पहले उसने शादी से इनकार कर दिया। इस वजह से मेरी बहन डिप्रेशन में जा रही थी।’
सीओ सिटी राजेश कुमार राय ने बताया कि शिक्षिका और लेखपाल में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था। लेखपाल की शादी होने के बाद शिक्षिका आहत होकर ख़ुदकुशी कर ली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…