Crime

कसा कानून का शिकंजा: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव गिरफ्तार, सांपो के ज़हर प्रकरण में नोएडा पुलिस ने किया गिरफ़्तारी

ए0 जावेद

डेस्क: कानून सबके लिए एक बराबर होता है। इसका शिकंजा कसने पर हीरो भी जीरो बनता हुआ दिखाई देता है। ऐसा ही कुछ आज हुआ जब सांपो के ज़हर प्रकरण में बिग बॉस ओटीटी विनर और यु ट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई के जरिए सामने आई है।

एएनआई के मुताबिक़, नोएडा पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के सूरजपुर न्यायालय में पेश किया है। 8 नवंबर, 2023 को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के ज़हर को इस्तेमाल करने के मामले में एक एफ़आईआर दर्ज की थी। इस मामले में एल्विश यादव भी अभियुक्त हैं। एल्विश पर सांपों के ज़हर के इस्तेमाल करने का आरोप है। हालांकि वे कई बार मीडिया में इन आरोपों को ख़ारिज़ कर चुके हैं।

एल्विश पर सांपों के ज़हर के इस्तेमाल करने का आरोप है। हालांकि वे कई बार मीडिया में इन आरोपों को ख़ारिज़ कर चुके हैं। एल्विश यादव एक चर्चित यूट्यूबर हैं। वे सोशल मीडिया पर काफ़ी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर उनके 1.5 करोड़ सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एल्विश यादव यूट्यूब पर फ़नी वीडियोज़ बनाते हैं। उनके रोस्टिंग वीडियोज़ भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। 14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव ने वर्ष 2016 में अपना यूट्यूब चैनल खोला था। एल्विश यादव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। पहले एल्विश यादव का नाम सिद्धार्थ यादव था।

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

4 hours ago