अनुराग पाण्डेय
डेस्क: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी का एलान होने के बाद बीजेपी के गुजरात के दो प्रत्याशियों ने चुनाव न लड़ने का एलान किया है। इनमें से एक वडोदरा की सांसद रंजन बेन भट्ट हैं। भट्ट ने टिकट मिलने के बावजूद शनिवार को लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया।
इन दोनों उम्मीदवारों के चुनाव न लड़ने के एलान पर कांग्रेस नेता डॉ मनीष दोषी ने दावा किया है कि बीजेपी में असंतोष की लहर है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी के पुराने नेताओं का अपमान किया गया है। उनके सांसद विकास के लिए काम नहीं करते। इसलिए सवाल ये है कि गुजरात और गुजराती को क्या मिला?’
पत्रकारों ने जब पूछा कि अचानक ऐसा क्या हो गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं न तो ज्योति बेन पंड्या के बयान, न ही कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता की पोस्टरबाज़ी से यह फ़ैसला ले रही हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगा कि दो चार लोग मेरे वडोदरा को बदनाम कर रहे हैं, तो क्यों न मैं चुनाव न लड़ूं।’ वहीं साबरकांठा सीट से टिकट पाने वाले भीकाजी ठाकोर ने कहा कि वे निजी कारणों से यह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…