ईदुल अमीन
डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सांत्वना दी है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को ग़ैर क़ानूनी क़रार दिया है। उन्होंने कहा है कि इन गिरफ़्तारियों के बावजूद ‘इंडिया झुकेगा नहीं।’
उन्होंने लिखा, ‘अभी अरविंद केजरीवाल जी की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल जी से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की ग़ैर क़ानूनी ढंग से गिरफ़्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई हो। यह एक लोकतांत्रिक देश के लिए सामान्य घटना नहीं है।’
कल्पना सोरेन ने लिखा कि संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में पूरा झारखण्ड केजरीवाल जी के साथ खड़ा है। बताते चले कि एक कथित घोटाले मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया है और हेमन्त सोरेन अभी जेल में है। ईडी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…