फारुख हुसैन
डेस्क: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश रची जा रही है। ‘आप’ ने कहा कि केजरीवाल को स्लो डेथ दी जा रही है और उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा। रविवार को ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने इस दावे को लेकर एक लेटर वाला ‘सबूत’ दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि तिहाड़ जेल के डीजी ने डॉक्टर के लिए एम्स दिल्ली को एक लेटर लिखा है।
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, ‘आज भाजपा की केंद्र सरकार सबके सामने एक्सपोज हो गई है। कल तक ये लोग कह रहे थे कि हमारे पास सारे स्पेशलिस्ट हैं, सबकुछ तो जेल में मौजूद है…। अस्पताल है, क्लिनिक है, बेड है, इंसुलिन है, सबकुछ है।’ उन्होंने कहा, ‘बीस दिन से इनके पास अरविंद केजरीवाल हैं, वह रोज कह रहे हैं कि मुझे डायबिटीज के स्पेशलिस्ट से दिखाइए। मुझे इंसुलिन की जरूरत है। लेकिन एक साधारण डॉक्टर….। मुझे नहीं पता वह कौन है और किस तरह से जेल में है।’
सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘उसके कहने पर सब कुछ किया जा रहा है और एक मुख्यमंत्री को दवा तक नहीं दी जा रही है। मैंने कब कहा कि जेल में इंसुलिन नहीं है? मैंने तो यह कहा कि जेल में इंसुलिन है, मरीजों को दिया जाता है, सैकड़ों मरीजों को इंसुलिन दिया जा रहा है लेकिन अरविंद केजरीवाल को नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि सबको थोड़ी न मारना है, मारना तो बस अरविंद केजरीवाल को है न।’
तिहाड़ जेल प्रशासन ने किया आरोपों को खारिज
अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी से महीनों पहले इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना बंद कर दिया था और वह साधारण शुगर रोधी दवा ले रहे थे। अधिकारियों ने तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजी गई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को यह जानकारी दी थी। तिहाड़ जेल के महानिदेशक द्वारा शुक्रवार को जमा की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच 10 अप्रैल और 15 अप्रैल को मेडिसिन के विशेषज्ञ द्वारा की गई थी, जिन्होंने मधुमेह रोधी दवाओं की सलाह दी थी और यह कहना गलत है कि केजरीवाल को उपचार के किसी भी चरण में इंसुलिन देने से इनकार कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इसमें कहा गया है कि जेल डिस्पेंसरी में इंसुलिन की पर्याप्त उपलब्धता है और इसे केजरीवाल को ‘जब कभी आवश्यकता होगी’ दिया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…