एच0 भाटिया
डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया है कि मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने आगे लिखा कि ‘सर्वेश सिंह जी का गोलोकवासी होना मुरादाबाद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं प्रभु श्रीराम चंद्र जी से कामना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके समर्थकों व शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।’
मुरादाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे। मुरादाबाद की मतगणना में यदि बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को सबसे अधिक मत मिलते हैं तो निर्वाचन आयोग को इस सीट पर फिर से वोटिंग करानी होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…