Politics

बोले कांग्रेस के मनीष तिवारी ’2024 का चुनाव संविधान बचाने की जंग है’

आदिल अहमद

डेस्क: कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। बीजेपी ने इस सीट से किरण खेर की जगह संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। मनीष तिवारी 2019 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव जीता था। आज सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे।

इस दरमियान उन्होंने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को संविधान बचाने की लड़ाई बताया है। मनीष तिवारी ने कहा, ‘हमारे सारे साथी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और जो लोग भी यहां (चंडीगढ़) आए हैं इसीलिए आए हैं। यह संविधान को बचाने की लड़ाई है।’

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ‘हम लोगों से अपील करते हैं कि संविधान बचाने की लड़ाई में हमारे साथ जुड़कर योगदान दें। जनता 10 साल का बीजेपी सरकार का जो काम-काज है उसका हिसाब जरूर लेगी।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts