अनिल कुमार
पटना: पटना में दहेज के लोभ में ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को बालू घाट में दफन कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को महिला का शव बालू घाट से बरामद किया है। घटना के बाद से मृतक के पति, सास और ससुर घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी धीरज और उसके माँ बाप सभी फरार है, पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा सोनी कुमारी के साथ मारपीट की जाती थी। सोनी कुमारी की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सोनी के पति धीरज कुमार एवं उनके सास और ससुर शादी के बाद से ही 10 लाख रुपए नगद और एक कट्ठा जमीन की मांग कर रहे थे।
पैसा और जमीन नहीं देने के कारण सोनी कुमारी को ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते थे। इस बीच कई दिनों तक उसे भूखे-प्यासे रखकर उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार सोनी कुमारी ने इसकी शिकायत अपने परिवार के लोगों से की। शिकायत मिलने के बाद परिवार वालों ने ससुराल वालों को इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई।
इस बीच मंगलवार को सोनी के परिजनों को जानकारी मिली कि सोनी की हत्या के बाद उसके शव को बालू घाट में छुपा दिया गया है। घटना के बाद सोनी के परिजनों ने बिहटा थाने में सोनी कुमारी की हत्या का मामला दर्ज कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए बुधवार को सोनी कुमारी का शव बालू घाट से बरामद कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…