आदिल अहमद
डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने बस्तर से फ़िल्म अभिनेता साहिल खान को गिरफ़्तार किया है। साहिल खान पर इस ऑनलाइन सट्टा ऐप की वेबसाइट को चलाने और इसका प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। बस्तर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
बताते चले कि पिछले सप्ताह इस मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता संजय दत्त और तमन्ना भाटिया को भी समन जारी किया था। कई हज़ार करोड़ के महादेव सट्टा ऐप के मामले में भारत सरकार का प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पहले से ही जांच कर रहा है। इस ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर की पिछले साल दुबई में हुई शादी में कथित रूप से 200 करोड़ रुपये खर्च करने की खबर के बाद पहली बार महादेव ऐप चर्चा में आई।
इस शादी में फ़िल्म इंडस्ट्री के कई नामी लोग शामिल हुए थे। ईडी ने पिछले साल अगस्त में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित क़ानून के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, हवाला ऑपरेटर अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी को गिरफ़्तार किया था।
इसके बाद 15 सितंबर को एक बयान में ईडी ने कहा कि कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में छापामारी कर 417 करोड़ रुपए की नक़दी, संपत्ति और दूसरे प्रमाण ज़ब्त किए हैं। मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों द्वारा महादेव सट्टा ऐप का प्रमोशन करने, उसके आयोजनों में भाग लेने और कई ऑनलाइन ऐप में भागीदार होने की ख़बर के बाद मुंबई पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…