आदिल अहमद
डेस्क: यूपी के हापुड़ मे मासूम काव्या के क़त्ल का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। क़ातिल कोई और नहीं बल्कि उसको जन्म देने वाली मां सुलेखा निकली। मां ने अपने प्रेमी अंकित तोमर के साथ मिलकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मामले के खुलासे के साथ आरोपी माँ और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 31 मार्च 2024 को ट्रक ड्राईवर राजेश गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था। तब सुरेखा ने अपने जेठ के बेटे अंकित को घर में बुला लिया। दोनों बेडरुम में थे। इस बात से बेखबर कि बेडरुम के दरवाजे की कुंडी नहीं लगी है। तभी अचानक 6 साल की काव्या बेडरुम में मां को ढूंढते हुए पहुंची। बेडरुम में बच्ची ने देखा कि मां के साथ उसका चचेरा भाई नग्न अवस्था में था। ये देखकर काव्या ने कहा मम्मी क्या कर रही हो। कपड़े क्यों नहीं पहने हैं मैं पापा को बता दूंगी।
बस काव्या की यही बात मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। मां को चेचेरे भाई अंकित के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बेटी के सामने मां और प्रेमी का राज़ खुल चुका था। अब अंकित और सुरेखा ने बेटी को दबोच लिया। घर में ही दोनों ने मिलकर काव्या की दरांती से हत्या कर दी और रात के अंधेरे में मासूम के शव को खंडहर बने एक घर में फेंक दिया। सुरेखा ने कत्ल के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलिस को काव्या की गुमशुदगी की शिकायत दे दी। पुलिस ने सुरेखा व अंकित को गिरफ्तार कर लिया है और काव्या की हत्या में इस्तेमाल दरांती को भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…