Crime

प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुचे प्रेमी को प्रेमिका से प्रेमिका की माँ ने जताया आपत्ति तो गुस्से में प्रेमी ने उसका गला दबा कर किया हत्या

अनवर रज़ा ‘रानू’

बांदा: बांदा में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां की गला दबाकर हत्या कर दी। कत्ल की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरोपी प्रेमिका से मिलने उसके घर पंहुचा था, जिसके ऊपर प्रेमिका की माँ ने आपत्ति दर्ज करवाया था। जिससे नाराज़ प्रेमी ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया।

मामला शहर कोतवाली के हरदौली काशीराम कॉलोनी का है। जहां की रहने वाली दिव्यांग युवती का शहर के ही एक युवक से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती 3 अप्रैल की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुँचा था, जिसके बाद लड़की की मां ने उसे घर आने से मना किया। जिस पर गुस्साए प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुचीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि रईस नाम का लड़का घर आता था। दीदी से उसका लव अफेयर था। मां मना करती थी तो नही मानता था। पिछले एक साल से घर आना जाना था। पुलिस ने आरोरपी रईस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कत्ल की वारदातक करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts